Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के श्री श्याम मंदिर में उत्पन्ना एकादशी पर किए श्री श्याम प्रभु के दर्शन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

रांची के श्री श्याम मंदिर में उत्पन्ना एकादशी पर श्रद्धालुओं ने किए श्री श्याम प्रभु के दर्शन

रांची: अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगसीर कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी अत्यन्त श्रद्धा भाव व भक्तिमय वातावरण में आयोजित की गयी. सुबह से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्तगण आतुर थे. सुबह श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल गुलाब, जूही, बेला, रजनीगंधा के फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया. इसके साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं हनुमान जी का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया. रात्रि नौ बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच श्री श्याम नाम की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की जाएगी. मनोवांछित मनोकामना के साथ भक्तगण कतारबद्ध होकर दिव्य ज्योत में आहुति प्रदान करेंगे.

खूब सज्यो दरबार खाटू वाले को

हम आज सभी मिलकर तेरी रात जगाएंगे

हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया. रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, श्याम सुंदर पोद्दार, गोपी किशन ढांढनियां, चन्द्र प्रकाश बगला, सुदर्शन चितलांगिया, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, मनोज ढांढनियां, विकाश पाड़िया, नितेश लाखोटिया, सुमित पोद्दार का विशेष योगदान रहा.

1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम के भगिना नरेंद्र कुमार का रांची में निधन

रांची, आनंद राम महतो: पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम के भगिना नरेंद्र कुमार (85 वर्ष) का रांची के सामलौंग में शुक्रवार को निधन हो गया. वह अपनी बेटी कुमारी शारदा (पति रामसागर, रिटायर्ड एडीएम) के रांची स्थित आवास में पिछले 5 महीने से रह रहे थे.

1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

एनईपी 2020 को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य और वित्तीय अध्ययन विभाग (डीसीएफएस) आईसीएसएसआर, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में 100 से अधिक शिक्षाविद् और उद्योग जगत के एक्सपर्ट शामिल हुए. समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरएन कर, प्रिंसिपल श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला. समापन समारोह में वाणिज्य एवं वित्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार स्वैन, पूर्व विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, उत्कल विश्वविद्यालय से मौजूद थे. समापन समारोह में आशीष पुराणिक, कार्यक्रम में प्रोफेसर जी. पी. सुधाकर, सीईएसएस, बेंगलुरु, मनाक्षी कर, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर डॉ प्रणय, डॉ अजय, पीआरओ नरेंद्र कुमार, महेंद्र, नीतेश उपस्थित थे.

1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

मशीन लर्निंग ICMIA 23 पर BIT लालपुर में दो दिवसीय कार्यशाला

रांची: मशीन लर्निंग ICMIA 23 विषय पर BIT लालपुर सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम सत्र में बोलते हुए जाधवपुर विश्वविद्यालय के डॉ यमुना कांत सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मेडिकल इमेजिंग के तौर तरीकों की जटिलताओं में गहन अंतर्दृष्टि से अवगत कराया. इसी सत्र में बोलते हुए प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने मशीन लर्निंग और उसके लाभ पर प्रकाश डाला. डॉ अमृता प्रियम, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणव कुमार ने छात्रों को संबोधित किया. आज के अंतिम सत्र में गूगल से डॉ अत्रि डे ने छात्रों को संबोधित किया. दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन अपने संबोधन में डीन फेकल्टी अफेयर (डोफा) डॉ कुणाल मुखोपाध्याय ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए विभाग और कार्यक्रम के पूरी टीम को बधाई दी. अदिति सहाय, श्रेयसी करण, साई अदिति, आलोकित टोप्पो, इशिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सम्मानित किया. इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंटेलिजेंस विथ एप्पलीकेशन (ICMIA) 23 के इस कार्यक्रम की सफलता पर बोलते हुए संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन की बहुत जरूरत है. संयोजक डॉ पार्थ सारथी विष्णु ने सभी वक्ताओं और विशेष रूप से कुलपति का आभार प्रकट किया. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे डॉ संजय कुमार, सिद्धि कांत मिश्रा, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ ममता पांडे, डॉ अमृता सरकार, डॉ स्वाति मिंज, डॉ शिवा, सुबोजित पाल, अजय कुमार, शुभाशीष रॉय, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ महुआ, डॉ सिबा मित्रा, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी उपस्थित थे.

1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

रांची के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

रांची: पुरुलिया रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-02 एटीसी हॉल में मुख्य आईईएजेड के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजना किया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक जेसी मुखी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुषमा तिर्की, आशीष दास अनिल मिंज, नरेश महतो साहित कई एलआईसी एजेंटों ने रक्तदान किया. आपको बता दें कि विजय गांगुली अब तक 72 बार रक्तदान कर चुके हैं.

1:07 AM. 9 Dec 23 7:37 PM. 8 Dec

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आज शुक्रवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन में भेंट की. इसके साथ ही राज्यपाल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर राज्यपाल ने झारखंड की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >