Jharkhand Breaking News: बोकारो के चंद्रपुरा में झारखंड एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर पेंट्रीकार कर्मी की मौत

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:28 AM. 14 Aug 23 10:58 PM. 13 Aug

बोकारो के चंद्रपुरा में झारखंड एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर पेंट्रीकार कर्मी की मौत

चंद्रपुरा (बोकारो) : चंद्रपुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-दो में रविवार की शाम रांची-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंति एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम शैलेश कुमार यादव (34 वर्ष) थाना बंशी, अरवर बिहार का रहने वाला बताया गया है. बताया जाता है कि मृतक उसी ट्रेन में पेंट्रीकार में कार्यरत था. यात्रियों के अनुसार, यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम छह बजे चंद्रपुरा स्टेशन आयी. यहां से खुलने पर नीचे उतरा पेंट्रीकार कर्मी चढ़ने के क्रम में प्लेटफार्म व ट्रैक के नीचे आ गया. चलती ट्रेन के कारण उसके कमर से नीचे का भाग कटकर कई टुकड़ों में बंट गया. तत्काल पायलट ने ट्रेन को रोक दिया. बमुश्किल उसके शरीर के अंगों को बाहर निकाला गया जिस कारण उक्त ट्रेन यहां 45 मिनट खड़ी रही. जीआरपी पुलिस ने उसके सहकर्मियों का ब्यान लिया. वहीं, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है.

4:28 AM. 14 Aug 23 10:58 PM. 13 Aug

सीएम हेमंत साेरेन ने मॉल ऑफ रांची का किया उद्घाटन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मॉल ऑफ रांची समेत पीजेपी सिनेमा का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक छत के नीचे कई सुविधाएं राजधानी वासियों को मिलेगी. इस दौरान सीएम अपनी पत्नी संग गदर-टू फिल्म पीजेपी सिनेमाघर में देखी. इस मौके पर सीएम ने कहा कि उन्हें भी फिल्म देखने का शौक है, पर समय अभाव के कारण फिल्म नहीं देख पाते हैं. वहीं, कहा कि पति-पत्नी के साथ कब फिल्म देखें हैं याद नहीं है. राजधानी रांची के रातू स्थित आकाशवाणी के सामने नवनिर्मित इस मॉल में बड़े ब्रांड के अलावा मॉर्डन गेम जोन, फूड जोन, सिनेमा स्क्रीन्स, लाइफस्टाइल, फैशन शॉप समेत अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा भी मौजूद थे.

4:28 AM. 14 Aug 23 10:58 PM. 13 Aug

गिरिडीह के शहीद जवान का पार्थिव देह पहुंचा पैतृक गांव, उमड़ी लोगों की भीड़

गिरिडीह, विनोद शर्मा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा के सैल में आतंकी हमले में शहीद हुए गिरिडीह के वीर जवान अजय कुमार राय का पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव देवरी प्रखंड के ढेंगाडीह पहुंच गया है. शहीद जवान अजय कुमार राय का पार्थिव देह जैसे ही उनके पैतृक गांव ढेंगाडीह पहुंचा तो पहले से ही मौजूद हजारों की संख्या में भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान वीर शहीद अजय कुमार अमर रहे, वीर शहीद जवान अमर रहे, हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे देशभक्ति नारे लगाए जा रहे हैं. वहीं, मौके पर गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावे सीआरपीएफ के अधिकारी के साथ – साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों की भी तैनाती की गई है. बताया गया कि श्रद्धांजलि के बाद वीर शहीद जवान को सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा सलामी दी जाएगी. इसके बाद शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

8:32 PM. 13 Aug 23 3:02 PM. 13 Aug

एनडीए गठबंधन की तरफ से आजसू उतारेगा अपना प्रतिनिधि, 17 अगस्त को भरा जाएगा नामांकन फॉर्म

एनडीए गठबंधन की तरफ से आजसू अपना प्रतिनिधि उतारेगा. डोमन सिंह मुंडा ने बताया यशोदा देवी को एनडीए की तरफ से उतारा जाएगा. 17 अगस्त को आजसू सुप्रीमो के नेतृत्व में नामांकन फॉर्म भरा जाएगा. डेढ़ लाख वोट लाने का टारगेट रखा है.

8:32 PM. 13 Aug 23 3:02 PM. 13 Aug

दुमका में गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के पिंडरा गांव में तलाबनुमा गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है. सभी तीन बच्चियां और एक बालक एक ही गोतिया में रिश्ते में भाई-बहन है. परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है.

8:32 PM. 13 Aug 23 3:02 PM. 13 Aug

आदिकांत महतो लालपुर के नए थाना प्रभारी बने, ममता कुमारी ने सौंपा पदभार

रांची : आदिकांत महतो लालपुर के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं. ममता कुमारी ने पदभार सौंपा.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >