Jharkhand Breaking News: गुमला में मैनेजर पर चलायी गोली, मिस फायर होने पर पिस्तौल के बट से मारा

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

गुमला में मैनेजर पर चलायी गोली, मिस फायर होने पर पिस्तौल के बट से मारा

गुमला : सदर थाना के फोरी गांव में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राज कुमार पर एक अपराधी ने हमला किया है. हमले में राजकुमार के सर पर चोट लगी है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि राजकुमार फोरी गांव में किसानों के साथ बैठक करने गये थे. लौटने के क्रम में उसपर एक अपराधी ने हमला कर दिया. लूटपाट के इरादे से पहले मैनेजर पर गोली चलायी, लेकिन गोली मिस फायर होने पर अपराधी ने पिस्टॉल के बट से मैनेजर के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया. घायल मैनेजर ने थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है.

4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

रांची के बुंडू में छात्राओं ने घंटों किया एनएच 33 जाम

बुंडू : रांची जिला अंतर्गत दक्षिणी छोटा नागपुर इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय, बुंडू के 60 छात्राओं ने छात्रावास में पानी-बिजली की समस्या को दूर करने और भोजन की बेहतर सुविधा की मांग को लेकर गुरुवार को रांची-टाटा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. यह जाम एनएच 33 के एक लेन में किया गया. छात्राओं की मांग है कि छात्रावास में बिजली और पानी की आपूर्ति में गड़बड़ी है जिससे काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा भोजन भी मेनू पर अनुसार नहीं मिल रहा है. सड़क जाम की खबर सुनते ही अंचल अधिकारी राजेश डूंगडूंग और प्रखंड विकास पदाधिकारी संध्या मुंडू पहुंचे. जाम हटाने का अनुरोध किया. सड़क जाम कर रहे छात्राओं ने अपनी मांग पर अड़े हुए थे. मांग पूरा करने का आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया. उनके मांगो पर अंचल अधिकारी बुंडू ने छात्रों के मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिगड़े पानी मशीन को ठीक कराया और बिजली के कनेक्शन को भी जोड़कर नियमित आपूर्ति की व्यवस्था किया गया. इसके अलावा भोजन को मेनू के हिसाब समुचित व्यवस्था करने के आश्वासन दिया. स्कूली छात्राओं के मांग पर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी आरडीडी को अवगत कराया गया. सड़क जाम मामले को एसडीओ अजय कुमार साव ने गंभीरता से लिया है. शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर छात्राओं की समस्या से रूबरू होंगे और उनकी समस्या का निदान करेंगे.

4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

हाजीपुर के सीआरएस की टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

प्रतिक, धनबाद : पूर्व मध्य रेल अंतर्गत धनबाद जंक्शन पर हाजीपुर से सीआरएस की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिंह समेत रेलवे अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. धनबाद डीआरएम ने बताया कि पूर्व मध्य रेल सीआरएस की ओर से निरीक्षण किया गया है. जिसमें आरआरआई, आरटीआई रनिंग, फ्लैग का निरिक्षण किया गया. इस दौरान कई दिशा निर्देशित किये गये जिस पर अमल की जा रही है. यह एक रूटीन जांच निरीक्षण था जिसमें रेलवे के तमाम अधिकारी निरीक्षण में मुख्य रूप से मौजूद थे.

4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

गिरिडीह में एक साइबर आरोपी गिरफ्तार, फाेन से ऐसे करता था ठगी

गिरिडीह : साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के अभियान में सफलता मिली है. एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समक्ष साइबर अपराध कर रहे एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी गांडेय थाना इलाके के भंडरकुंडा का रहने वाला मो शफीक अंसारी है. शफीक के पास से पुलिस ने आठ आईफोन समेत अलग-अलग कंपनियों के 14 मोबाइल फोन को जब्त किया है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना इलाके के सोनाजोरी गांव में पहाड़ी के समीप कर कुछ साइबर अपराधी साइबर क्राइम कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद गांडेय थाना प्रभारी साकेत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी का दल सोनाजोरी पहाड़ी के समीप छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया.

4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

45 दिनों से लापता बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर दर-दर भटक रहे धनबाद के बुजुर्ग

धनबाद : कतरास स्थित रामकलानी ओपी निवासी शंकर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी जयंती देवी अपने एकलौते बेटे सोनू उर्फ दुधनाथ कुम्भकार के पिछले 45 दिनों से लापता होने से काफी परेशान हैं. बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं. पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना से किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात कर बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगायी. सोनू के पिता-माता ने बताया कि 2020 में गोविंदपुर के बागसुमा में साेनू की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहू द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घर में लड़ाई की जाती थी. पिछले दिनों बहू के परिवार वाले मेरे घर में आकर बुजुर्गों के साथ मारपीट करते हुए सारा संपत्ति बहू के नाम पर करने को करने को कहा. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद बहू मायके चली गयी. इसके बाद से 45 दिनों से बेटा गायब है.

4:18 AM. 11 Aug 23 10:48 PM. 10 Aug

सीएम हेमंत सोरेन ने काटा केक, हर चेहरे पर मुस्कान की कामना की

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है. आज के ही दिन यानी 10 अगस्त, 1975 को जन्मे हेमंत सोरेन 48 साल के हो गये हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने केक काटा. इस मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य कई ने सीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस जन्मदिन के अवसर पर मैं राज्यवासियों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं. साथ ही राज्य में अमन-चैन और शांति की कामना करता हूं. इस मौके पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव सुनील कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची एसएसपी कौशल किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति सहृदय आभार जताते हुए धन्यवाद दिया.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >