Jharkhand Board Result: मैट्रिक में टॉप-10 में 44 स्टूडेंट्स, टॉपर ज्योत्सना ज्योति समेत 19 विद्यार्थी हजारीबाग के एक स्कूल से

Jharkhand Board Result: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार टॉप-10 में 44 विद्यार्थी हैं, जिसमें 20 सिर्फ हजारीबाग जिले से हैं.

Jharkhand Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें ज्योत्सना ज्योति ने टॉप किया है. ज्योत्सना को मैट्रिक की परीक्षा में 496 अंक प्राप्त हुए हैं. ज्योत्सना के अलावा टॉप-10 में शामिल 19 और स्टूडेंट्स हजारीबाग जिले से हैं.

Jharkhand Board Result: हजारीबाग के एक स्कूल ने दिए 19 टॉपर

हजारीबाग जिले ने इस बार 20 टॉपर दिया है, जिसमें 19 इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल के स्टूडेंट्स हैं. फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड तीनों टॉपर हजारीबाग के इसी स्कूल से हैं. तीनों लड़कियां हैं. फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर में 4 स्टूडेंट्स हैं. सभी लड़कियां हैं. सेकेंड टॉपर इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की सना संजूरी हैं. थर्ड टॉपर भी इसी स्कूल से हैं. इनके नाम करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या हैं.

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति टॉपर

ज्योत्सना ज्योति को 500 में 496 अंक मिले हैं. उसने पूरे झारखंड में टॉप किया है. दूसरे नंबर पर सना संजूरी हैं, जिन्हें 493 अंक मिले हैं. थर्ड टॉपर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या को 492 अंक मिले हैं. फोर्थ टॉपर में 3 स्टूडेंट्स हैं. इनके नाम प्रतिभा महतो, सुमित कुमार महतो और सुप्रिया कुमारी हैं. इन्हें 491 अंक प्राप्त हुए हैं.

पांचवें पोजीशन पर 5 बच्चे

फिफ्थ टॉपर की बात करें, तो इसमें 5 बच्चे हैं. सभी को 490 अंक प्राप्त हुए हैं. इनके नाम शांभवी सुहाना, सक्षम वर्मा, फिजा फातिमा, सुकृति कुमारी और तनु राजमुक्ति हैं. छठे स्थान पर 5 स्टूडेंट्स हैं. इनके नाम माही कुमारी ठाकुर, प्रेरणा तिर्की, समृद्धि मेहता, सुभांगी सिंह, रिया कुमारी हैं.

6 विद्यार्थी 7वें नंबर पर

6 स्टूडेंट्स 7वें स्थान पर हैं, जिसमें मृदुला सिंह, जयदीप कुमार, अंकिता कुमारी, सिमरन कुमारी, नम्रता सेन गुप्ता और मोहित कुमार दास शामिल हैं. आठवें पोजीशन पर 8 स्टूडेंट्स हैं. इनके नाम कल्पना कुमारी, नितेश कुमार महतो, सौरभ चटर्जी, तनुजा कुमारी कमल, पुष्पा कुमारी, रिया कुमारी, रुश्दा रानी और पवन कुमार शामिल हैं.

10वें नंबर पर हैं 7 विद्यार्थी

नौवें स्थान पर 6 स्टूडेंट्स हैं. इनके नाम आस्था कुमारी, नेहा कुमारी सिन्हा, अनन्या कुमारी, कोमल साह, शांति कुमारी और निखिल कुमार ठाकुर हैं. 10वें पोजीशन पर 7 विद्यार्थी हैं, जिनके नाम स्नेहा कुमारी, सपना रानी, करिश्मा कुमारी, सुजल कुमार, शुभ सावर्ण, प्रिंसी प्रिया और हर्षवर्धन हैं.

Also Read : JAC Board Result 2024 जल्द, परिणाम के साथ जरूर चेक कर लें ये डिटेल

Also Read : JAC Board 2024 का रिजल्ट देखने से पहले जान लें पिछले पांच सालों में किस दिन आया था रिजल्ट, जानें कैसा रहा था परफॉर्मेंस

Also Read : Jharkhand JAC Class 10 Result 2024 via DigiLocker: जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से ऐसे कर पाएंगे चेक

Also Read : JAC मैट्रिक का रिजल्ट आज, SMS के जरिये ऐसे देखें अपना परिणाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >