झारखंड में पहली बार सिर्फ 2 चरण में विधानसभा का चुनाव, खरमास में नहीं होगा सरकार का शपथ

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव 15 दिसंबर के बाद होते थे. 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास होता है. इसलिए हर बार खरमास में ही शपथ होता था.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहली बार दो चरणों में चुनाव कराया जा रहा है. राज्य गठन के बाद से अब तक एक बार छोड़ कर हमेशा पांच चरणों में चुनाव कराया गया है. साल 2005 में तीन चरणों (03 फरवरी, 15 फरवरी और 23 फरवरी) में मतदान हुआ था.

वर्ष 2009 में पांच चरण (25 नवंवर, 02 दिसंबर, 08 दिसंबर, 12 दिसंबर और 18 दिसंबर), 2014 में पांच चरण (25 नवंबर, 02 दिसंबर, 09 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर) व 2019 में पांच चरण (30 नवंबर, 07 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर) में मतदान हुआ था. इस बार चुनाव आयोग ने 13 नवंबर और 20 नवंबर को केवल दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है.

सिख समाज ने चुनाव की तारीख में संशोधन की मांग की

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड व गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर नगर कीर्तन के दिन होनेवाले चुनाव की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की है. उनका कहना है कि 13 नवंबर को रांची में विधानसभा चुनाव होनेवाला है. इस दिन नगर कीर्तन निकाला जाता है.

नगर कीर्तन उनकी 57 साल पुरानी परंपरा है. इसे देखते हुए तिथि में परिवर्तन किया जाये. इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया. चुनाव आयुक्त ने विधि सम्मत विचार का आश्वासन दिया. मौके पर गुरविंदर सिंह सेठी, ज्ञानी विक्रमजीत सिंह, अर्जुन देव मिढ़ा, त्रिलोचन सिंह अकाली, सुरेश मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, गुरविंदर सिंह मखीजा, बसंत काठपाल, ऋषि छावड़ा व रमेश पपनेजा शामिल थे.

इस बार खरमास में नयी सरकार नहीं लेगी शपथ

झारखंड में अमूमन चुनाव 15 दिसंबर के बाद संपन्न होता था. 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक खरमास होता है. इस कारण गठित होने वाली सरकार को इसी बीच शपथ लेना पड़ता था. लेकिन, इस बार जब नयी सरकार बनेगी, तो खरमास जैसी कोई बात नहीं रहेगी.

Also Read

Jharkhand Assembly Polls: प्री पोल ड्यूटी के लिए मिला 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल

झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों

अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >