Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ. भाजपा ने सदन में विधि-व्यवस्था की मांग करते हुए हंगामा किया.

Jharkhand Assembly Uproar: झारखंड में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने 10 मार्च 2025 को विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया. इस मुद्दे पर खूब हंगामा भी किया. विधायकों ने इस विषय पर सदन में चर्चा की मांग की. अपनी मांग के समर्थन में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और आसन के पास पहुंच गये.

झारखंड में चरमरा गयी है कानून-व्यवस्था – बाबूलाल मरांडी

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘झारखंड में कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है. रांची में एक कोयला व्यापारी को गोली मार दी गयी. फिर एक साधु समेत 2 लोगों की हत्या कर दी गयी. रविवार को एनटीपीसी के एक अधिकारी की भी हत्या कर दी गयी.’

स्पीकर को 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही

विपक्षी दल के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी. 12 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो भाजपा विधायक सीपी सिंह ने फिर से राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार से जवाब मांगा.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

12 बजे के बाद सुचारु रूप से चली विधानसभा की कार्यवाही

स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने विपक्षी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करने का आग्रह किया. इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ. पूर्वी सिंहभूम के कई मुद्दे भी सदन में उठे. 2 बजे शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा शुरू हुई.

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >