10th Result 2026: झारखंड में गुमला का डंका: 99.32% के साथ बना स्टेट टॉपर, 2 का नाम मेरिट लिस्ट में

JAC 10th Borad Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में गुमला जिले ने इतिहास रच दिया है. 99.32% पासिंग रेट के साथ गुमला पूरे झारखंड में पहले पायदान पर रहा. जिले के दो होनहारों, दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहू ने 99.20% अंक लाकर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है.

JAC 10th Borad Result, गुमला (जगरनाथ पासवान): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए गए. इन परिणामों में गुमला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है. जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.32 रहा, जो झारखंड के सभी 24 जिलों में सर्वाधिक है. यह गौरव न केवल बेहतर परिणाम के रूप में मिला, बल्कि राज्य की मेरिट लिस्ट (Top Three) में गुमला के दो छात्रों ने जगह बनाकर जिले की शैक्षणिक क्षमता का लोहा मनवाया है.

दिव्यांशु और खिलेश: स्टेट सेकेंड टॉपर की जोड़ी

संत पात्रिक हाईस्कूल, गुमला के दो छात्र- दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहू ने संयुक्त रूप से 500 में से 496 अंक (99.20%) प्राप्त कर पूरे झारखंड में दूसरा स्थान (State Second Topper) हासिल किया है. इन दोनों छात्रों की सफलता ने जिले के माथे पर गौरव का तिलक लगाया है.

शिक्षक की राह पर दिव्यांशु

बिशुनपुर प्रखंड के दिव्यांशु उरांव एक अनुशासित परिवार से आते हैं. उनके पिता शत्रुध्न उरांव झारखंड पुलिस में सेवा दे रहे हैं, जबकि उनकी माता नयनतारा देवी एक पारा शिक्षिका हैं. दिव्यांशु अपनी सफलता का मंत्र प्रतिदिन 5-6 घंटे की निरंतर पढ़ाई को बताते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपनी मां से प्रेरित हैं और भविष्य में शिक्षक बनकर समाज को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करना चाहते हैं.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में सब्जी विक्रेता की बेटी ने रचा इतिहास: नोवामुंडी की अंजलि पोद्दार ने मैट्रिक में हासिल किए 93.40% अंक

प्रशासनिक सेवा का लक्ष्य रखने वाले खिलेश

वहीं, सिसई प्रखंड के छारदा निवासी खिलेश साहू ने अपनी मेहनत से संसाधनों की कमी को पीछे छोड़ दिया. किसान माता-पिता (दीपेंद्र साहू और सुमति देवी) के बेटे खिलेश ने नोट्स बनाकर पढ़ाई करने की रणनीति अपनाई, जिससे उन्होंने हर कठिन विषय पर पकड़ बनाई. खिलेश अब प्रशासनिक सेवा (IAS/JPSC) में जाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना चाहते हैं.

पूरे जिले में जश्न और गर्व का माहौल

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद गुमला में जश्न का माहौल है. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसे शिक्षकों और छात्रों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं.

Also Read: जैक मैट्रिक में स्टेट टॉपरों का गढ़ हजारीबाग, मगर रैंकिंग में सात पायदान धड़ाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >