JAC 10th Board की सैकड़ों कॉपियां जलीं, जांच में खुलासा- साजिश के तहत लगायी गयी आग

JAC 10th Board 2025: दुमका के एक मूल्याकंन केंद्र में 10वीं बोर्ड की रखी 800-900 कॉपियां जल गयीं. इनमें से दो सौ से ढाई कॉपियां पूरी तरह जल गयी हैं. जांच में पता चला है कि साजिश के तहत इसे जलाया गया है.

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा ली गयी मैट्रिक परीक्षा की लगभग आठ-नौ सौ कॉपियां दुमका के एक मूल्यांकन केंद्र में जल गयीं हैं. इनमें से दो-ढाई सौ कॉपियां पूरी तरह से जलने की बात सामने आयी है, जबकि शेष कॉपियां आंशिक रूप से जली हैं. राहत की बात यह है कि जली हुई कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया गया था और उन्हें अलग कमरे में रखा गया था. वहीं, एक अन्य कमरे में वैसी कॉपियां रखी गयी थीं, जिनकी जांच कर मूल्यांकन किया जाना था.

साजिश के तहत लगायी गयी आग

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साजिश के तहत इस विद्यालय के उसी कमरे को टारगेट कर आग लगायी गयी थी, जहां उत्तरपुस्तिकाएं रखी गयी थीं. इसके लिए भवन के पीछे लोहे की खिड़की के गैप से मोबिल-डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाला गया और उस गैप में प्लास्टिक आदि डाल दिया गया, ताकि आग सुलगते हुए उत्तरपुस्तिकाओं को जला दे.

Also Read: BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा

श्रीरामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय के एक कमरे में लगी आग

जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि दुमका जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाये गये थे. इनमें से एक मूल्यांकन केंद्र श्रीरामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय के एक कमरे में शुक्रवार की रात 2:08 बजे आग लगने की सूचना मिली. मूल्यांकन केंद्र की निदेशक और स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी ने फोन पर उन्हें आग लगने की जानकारी दी.

आग लगने की घटना को लेकर दर्ज करायी गयी शिकायत

इससे पहले वहां के गार्डन प्रभारी ने प्रधानाध्यापिका को बताया कि एक कमरे में आग लगी है. प्रधानाध्यापिका के अलावा कुछ शिक्षक स्कूल पहुंचे थे. रात में ही थाना प्रभारी व डीइओ भी पहुंचे. तब तक आग बुझायी जा चुकी थी. इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है

Also Read: Gumla News: आर्मी के जवान ने सीओ कार्यालय के पास किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >