International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया. झारखंड में भी योग दिवस के अवसर पर राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में सामूहिक योगाभ्यास और विशेष समारोह आयोजित किए गए. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सत्यानन्द योग मिशन, रांची की ओर से झारखंड की राजधानी रांची के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. मिशन के प्रशिक्षकों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया.
न्यायाधीशों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
मिशन के निदेशक स्वामी मुक्तरथ ने झारखंड उच्च न्यायालय में योग कराया. इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश एम.एस.सोनक, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस राजेश शंकर, जस्टिस अनुभा रावत, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जनरल सत्यप्रकाश सिन्हा, एडवोकेट जेनरल सहित हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी, वकील और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे. मौजूद लोगों ने योगाभ्यास किया. स्वामी मुक्तरथ के साथ सहयोगी अवनीश कुमार, श्रुतिकीर्ति और रोहित कुमार ने योग कक्षा का संचालन किया.
बायोडायवर्सिटी पार्क तुपुदाना में डाक विभाग के अधिकारियों ने किया योग
सत्यानन्द योग मिशन की ओर से बायोडायवर्सिटी पार्क, तुपुदाना में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. बायोडायवर्सिटी पार्क तुपुदाना में सुमित कुमार ठाकुर ने मुख्य पोस्टमास्टर जेनरल संजीव रंजन सहित डाक विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया.
यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी
यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन
यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
