दोस्त के जन्मदिन पर रीमिक्स फॉल घूमने गया इंटर छात्र डूबा, 3 घंटे बाद मिला शव

खूंटी के रीमिक्स फॉल में नहाने गए इंटर के छात्र नितेश कच्छप की डूबने से मौत हो गई. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला.

मरंगहादा (खूंटी). मरंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में शनिवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय इंटर छात्र नितेश कच्छप के रूप में हुई है. घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है.

कॉलेज जाने के लिए निकला था

नितेश रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के कुशाई घाघरा गांव का रहनेवाला था. वह संत अलोइस इंटर कॉलेज में इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था. परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह नितेश घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था. इसी दौरान रास्ते में कॉलेज के आठ-दस दोस्तों से उसकी मुलाकात हुई. इसके बाद सभी दोस्त बाइक से रीमिक्स फॉल घूमने चले गये. बताया गया कि दोस्तों में से किसी एक का जन्मदिन मनाने के लिए सभी फॉल पहुंचे थे.

नहीं आता था नितेश को तैरना

फॉल पहुंचने के बाद सभी दोस्त नहाने लगे. इसी दौरान नितेश पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा. बताया गया कि नितेश को तैरना नहीं आता था. उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: तालाब में मछली पकड़ना पड़ा भारी, जाल निकालने उतरा व्यक्ति गहरे पानी में डूबा

3 घंटे बाद बाहर निकाला शव

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद करीब तीन घंटे में नितेश का शव पानी से बाहर निकाला. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि नितेश के पिता सेना में कार्यरत थे और कुछ माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं. परिवार में नितेश और उसका एक भाई था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >