एआई विषय पर इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता

भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कंदरी में शनिवार को आइक्यूएसी सेल ने इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की

प्रतिनिधि, मांडर.

भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कंदरी में शनिवार को आइक्यूएसी सेल ने इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की. एआई के लाभ व हानि विषय को लेकर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएड सत्र 2024-26 और 2025-27 के छात्रों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने एआई के भविष्य, शिक्षा में इसकी भूमिका, नैतिक चुनौतियों और समाज पर पड़नेवाले इसके व्यापक प्रभाव पर अपने तार्किक विचार प्रस्तुत किये. डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय ने प्रतिभागियों के तर्कों की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के लिए एआई की समझ होना अत्यंत आवश्यक है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपावली पाराशर ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया. कहा गया कि ऐसे आयोजन से छात्रों में आलोचनात्मक सोच और सार्वजनिक तौर पर बोलने के कौशल को निखारने में मदद मिलती है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीएड के विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल ने मार्गदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हंसराज हाउस से अनिल कुमार यादव व ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान दयानंद हाउस से आलोक राज सिंह व मासुमा नगमा तथा तृतीय स्थान श्रद्धानंद हाउस के प्रकाश मुंडा व समीर भारती ने हासिल किया. धन्यवाद ज्ञापन विवेक राज जायसवाल ने किया.

मांडर 1, वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >