अनगड़ा में रेलवे भूमि से गुजरने वाली 10 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की राह आसान, NOC की प्रक्रिया तेज

अनगड़ा में रेलवे भूमि पर 10 सड़कों का निर्माण जल्द होगा. राज्यसभा सांसद व विधायक की पहल पर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू की. जनहित में अहम कदम.

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

अनगड़ा(रांची). जिले के अनगड़ा प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे भूमि से होकर गुजरने वाले पथों के निर्माण की राह आसान हो गई है. राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और विधायक अमित कुमार की पहल के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल हरकत में आ गया है. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (इंजीनियरिंग) रांची ने पथ निर्माण विभाग को पत्र जारी कर सड़कों के संयुक्त स्थल निरीक्षण और सर्वे की कार्रवाई तेज करने का अनुरोध किया है.

रेल मंत्री से मुलाकात के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने विधायक अमित कुमार के साथ 3 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की इस समस्या को उठाया था. इस दौरान डॉ वर्मा ने रेल मंत्री को बताया कि आजादी के दशकों बाद भी क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाके रेलवे की अनापत्ति न मिलने के कारण पक्की सड़कों से वंचित हैं.

उन्होंने जनहित में 10 ग्रामीण पथों के निर्माण के लिए शीघ्र एनओसी निर्गत करने का आग्रह किया था, जिस पर रेल मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसके बाद रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

दोनों विभाग मिलकर करेंगे स्थल निरीक्षण

रेलवे की ओर से प्रस्तावित सड़कों के संयुक्त निरीक्षण और रिपोर्ट तैयार करने के लिए वरिष्ठ अनुभाग अभियंता प्रफुल कुमार बाड़ा को नामित किया है. रेलवे ने पथ निर्माण विभाग से भी अपने सक्षम अधिकारी को नामित करने का आग्रह किया है ताकि दोनों विभाग मिलकर शीघ्र स्थल निरीक्षण पूरा कर एनओसी जारी कर सकें.

इन प्रस्तावित सड़कों का होगा संयुक्त सर्वे

  • गौतमधारा से हेसलाबेड़ा (लगभग 3 किमी)
  • चतमा से जीदू (500 मीटर)
  • डुमरगडीह रेलवे फाटक से डुमरगडीह गांव (1 किमी)
  • गौतमधारा से मथाइनजारा (1 किमी)
  • चतमा से गोवरबेड़ा (1 किमी)
  • चतमा से छोटकी चतमा (2 किमी)
  • बरवादाग जिन्तुपीढ़ी के बीच एनएच के आरयुबी से पहाड़सिंह गांव तक (500 फीट)

गौतमधारा-हेसलाबेड़ा पथ की एनओसी पहले ही स्वीकृत

अनापत्ति पूर्व में स्वीकृत रेलवे द्वारा जारी स्मरण पत्र के अनुसार, अनगड़ा प्रखंड की क्रम संख्या 1 (गौतमधारा से हेसलाबेड़ा पथ) के 1.887 किमी भाग के लिए एनओसी पूर्व में ही स्वीकृत की जा चुकी है, जबकि शेष भाग के लिए संयुक्त निरीक्षण होना बाकी है. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आगे की एनओसी निर्गत की जाएगी.

ये भी पढ़ें: इचाक में छोटकी नदी पर बनेगा 200 फीट लंबा पुल, दर्जनों गांवों की बदलेगी तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >