झारखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में एमपी को 2-1 से हराया

India Sub Junior Hockey: रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में झारखंड की बेटियों ने इतिहास रच दिया है. सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर झारखंड ने लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता. हॉकी झारखंड ने विजेता टीम को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

India Sub Junior Hockey, रांची (राजेश तिवारी): रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. रविवार को हुए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में मेजबान झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1 से पराजित कर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया.

फाइनल में झारखंड की सुगन और सेवानी चमकीं

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. झारखंड की ओर से सुगन सांगा और सेवानी केरकेट्टा ने एक-एक निर्णायक गोल कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. मध्य प्रदेश की ओर से एकमात्र गोल नम्मी गीताश्री ने किया. मध्य प्रदेश की नौशीन नाज को ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि झारखंड की खिल्ली कुमारी को ‘बेस्ट गोलकीपर’ का अवार्ड मिला.

Also Read: रामगढ़ के साई रेसीडेंसी होटल में पुलिस की बड़ी रेड, बरामद हुई अवैध शराब की खेप

दिग्गज हस्तियां भी रहे मौजूद

टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में खेल निदेशक आसिफ एकराम मौजूद थे. साथ ही भारतीय महिला हॉकी की लीजेंड और पद्मश्री रानी रामपाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

ओडिशा को मिला तीसरा स्थान

तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से हराकर कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) जीता. ओडिशा की प्रियंका मिंज ने शानदार दो गोल दागे और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

किसे मिला कौन कौन सा पुरस्कार

चैंपियनशिप के समापन समारोह में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा गया. मध्य प्रदेश की नौशीन नाज ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 गोल दागकर ‘हाई गोल स्कोरर’ का खिताब अपने नाम किया. रक्षा पंक्ति और गोल पोस्ट के सामने झारखंड की बेटियों का जलवा रहा, जिसमें खिल्ली कुमारी को ‘बेस्ट गोलकीपर’ और प्रीति बिलुंग को ‘बेस्ट डिफेंडर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं, फॉरवर्ड लाइन में अपनी चपलता दिखाने वाली ओडिशा की प्रियंका मिंज को ‘बेस्ट फॉरवर्ड’ चुना गया, जबकि ओडिशा की ही स्वीटी कुजूर को इस टूर्नामेंट की ‘इमर्जिंग प्लेयर’ (उभरती हुई खिलाड़ी) के सम्मान से नवाजा गया.

Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >