बैंकिंग सेवाओं पर आज से ब्रेक, राज्यभर में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक; 35 हजार कर्मचारी हड़ताल पर

राज्यभर में बैंकों में आज से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है. 30 से 35 हजार बैंक कर्मचारी और अधिकारी मांगों को लेकर काम नहीं करेंगे. इससे दो हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं प्रभावित होंगी.

रांची. राज्यभर में बैंकों में आज हड़ताल है. बैंक के आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारी और अधिकारी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मांगों को लेकर बैंक संघ के नेतृत्व में सभी आंचलिक कार्यालयों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. स्ट्राइक को लेकर बैंक ब्रांचों और कार्यालयों के बाहर बाकायदा तंबू गाड़े गए हैं. बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं.

लगातार तीन दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

शुक्रवार की हड़ताल के बाद दूसरा शनिवार साथ ही रविवार की छुट्टी के चलते बैंकों में लगातार तीन दिन तक कोई कामकाज नहीं होगा. हड़ताल में राज्य भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत 30 से 35 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल हैं.

रांची में आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

राजधानी ओवरब्रिज प्रधान टावर के सामने बैंक ऑफ इंडिया, कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक, कांटाटोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक, अरगोड़ा चौक स्थित यूनियन बैंक सहित अन्य सभी रीजनल ऑफिस के बाहर कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं.

दो दिनों की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद लिया गया हड़ताल का फैसला

केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में बैंक प्रबंधन, वित्त मंत्रालय और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच दो दिनों तक चली वार्ता बुधवार को बेनतीजा खत्म होने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर यूनियन के द्वारा 11 सितंबर को स्ट्राइक कॉल की गई थी.

28 से 30 सितंबर तक फिर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. मांगों पर पहल नहीं हुई तो अक्तूबर के अंत से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बिपिन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >