IMD Alert: मौसम का बदला मिजाज, अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा, रांची समेत इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि रांची में गरज के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात की भी प्रबल संभावना है. 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

IMD Alert: झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद रांची जिले के कुछ हिस्सों में एक बार फिर मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बारिश से पहले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

गरज के साथ रांची में होगी मध्यम दर्जे की वर्षा

रविवार (17 मार्च) को मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ घंटे में रांची में गरज के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात की भी प्रबल संभावना है. इतना ही नहीं, तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर के बीच हो सकती है. इससे पहले ही अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

रांची का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 30.7 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है. इसमें अभी और गिरावट आने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. रांची का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 18.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग की सलाह : लोग सावधान और सतर्क रहें

मौसम विभाग ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि हवा की रफ्तार काफी तेज होगी, इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है. पेड़ और बिजली के खंभों से लोग दूरी बनाकर रखें. किसान खेतों में न जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Also Read : Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन, झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert: 18 मार्च को रांची में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 18 मार्च को भी रांची में तेज हवाएं चलेंगी. वर्षा होगी और वज्रपात भी होने की संभावना है. 19 मार्च को रांची समेत कम से कम आधा दर्जन (6) जिलों में ओले गिरेंगे, ऐसा अनुमान है. इसके लिए आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रांची के अलावा गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भी मौसम का मूड बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों के अलावा उत्तरी हिस्से में भी कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगीं.

18 से 21 मार्च तक रांची में छाये रहेंगे बादल, होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची में 18 मार्च से 21 मार्च तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार (18 मार्च) का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read : झारखंड : दिखने लगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 21 तक बारिश के आसार

22 मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद

रांची के अधिकतम तापमान के 21 मार्च तक घटकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 15 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है. 19 मार्च को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 17 डिग्री सेंटीग्रेड, 20 मार्च को 26 और 15 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. इसके बाद 22 मार्च से मौसम साफ हो जाने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >