बिपिन सिंह
Ranchi: दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआइ) के रांची चैप्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए ‘कैटेगरी सी’ के अंतर्गत पूरे भारत में “विजिबिलिटी एवं ब्रांडिंग के लिए अधिकतम पहल” के लिए सर्वश्रेष्ठ चैप्टर का प्रतिष्ठित “स्क्रॉल ऑफ ऑनर” (स्क्रॉल ऑफ ऑनर) अपने नाम किया है. यह सर्वोच्च सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चैप्टर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और “विजिबिलिटी एवं ब्रांडिंग के लिए अधिकतम पहल” के शानदार निष्पादन हेतु प्रदान किया गया है.
नेशनल चैप्टर्स मीट 2026 के दौरान मिला सम्मान
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित मेफेयर टी रिसॉर्ट में दिनांक 26 मई, 2026 आयोजित ‘नेशनल चैप्टर्स मीट 2026’ के भव्य और गरिमामयी समारोह में यह पुरस्कार संस्थान के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश भर से आए शीर्ष सीएमए (सीएमए) नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया. द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रांची चैप्टर के साथ ही रांची अध्यक्षा सीएमए मीरा प्रसाद ने प्रबंध समिति के मुख्य स्तंभों उपाध्यक्ष सीएमए मिथिलेश कुमार प्रसाद, सचिव सीएमए नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सीएमए श्रीकांत और पूर्व अध्यक्ष सीएमए अरुणजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें…
Ranchi: झारखंड के जंगलों की इकोसिस्टम सर्विसेज का होगा वैज्ञानिक मूल्यांकन
Ranchi: राज्य सरकार के राजस्व में लगातार वृद्धि, पेट्रोल-डीजल आमदनी का बड़ा माध्यम
