Ranchi News : होली क्रॉस स्कूल में लगा पुस्तक मेला

होली क्रॉस स्कूल, वर्द्धमान कंपाउंड में विश्व लाइब्रेरी दिवस मनाया गया. दो दिवसीय पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया.

रांची. होली क्रॉस स्कूल, वर्द्धमान कंपाउंड में विश्व लाइब्रेरी दिवस मनाया गया. दो दिवसीय पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया. इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थी में पढ़ने की आदत और पुस्तकों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल काउंसलर सिस्टर जूली द्वारा किया गया. मेले में विभिन्न प्रसिद्ध प्रकाशकों जैसे एनसीइआरटी, पेंगुइन, प्रभात प्रकाशन आदि के स्टाॅल लगा गये. मेले में कहानी, कविता, विज्ञान, इतिहास जीवनी और बच्चों के लिए चित्र पुस्तक ने बच्चों को आकर्षित किया. वहीं, स्कूल पीटीएम के दौरान शनिवार को रक्तदान शिविर और नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया. यह कार्यक्रम स्कूल द्वारा रिम्स ब्लड बैंक और आइआरआइएस अस्पताल के सहयोग से लगा. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के सोशल सर्विस क्लब द्वारा किया गया. उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षकों से सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >