होली में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के छूट रहे पसीने, तत्काल में भी टिकट नहीं, प्रमुख ट्रेनों की ये है स्थिति

Holi Special Train 2025: होली में झारखंड से बिहार और यूपी जाने वाले प्रमुख ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा. हर ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट है. कई ट्रेन में तो तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है.

रांची : होली को लेकर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है. यात्री परेशान हैं और जैसे‐तैसे अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं. रांची‐गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में मंगलवार को किसी भी श्रेणी के अलावा तत्काल में भी टिकट उपलब्ध नहीं है. वहीं, रांची‐जयनगर ट्रेन में मंगलवार को स्लीपर में 100 वेटिंग है. थर्ड एसी में 39 और
सेकेंड एसी में 16 वेटिंग है. वहीं, बुधवार को रांची से जयनगर के लिए खुलनेवाली स्पेशल में सभी श्रेणी में सीट उपलब्ध है.

सिकंदराबाद‐दरभंगा ट्रेन के किसी भी श्रेणी में टिकट नहीं

सिकंदराबाद‐दरभंगा ट्रेन के किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है. 13 मार्च को खुलने वाली रांची‐जयनगर के स्लीपर क्लास में 39, थर्ड एसी में 27 व सेकेंड एसी में 17 वेटिंग है. मंगलवार को खुलने वाली 18626 हटिया‐पटना एक्सप्रेस के स्लीपर में 73, सेकेंड एसी में 15, थर्ड एसी में 26 वेटिंग है. वहीं, 12 को रांची‐पटना होली स्पेशल में सीट नहीं है. 13 को रांची‐पटना होली स्पेशल में भी वेटिंग चल रही है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

हटिया‐पटना एक्सप्रेस में भी सेकेंड और थर्ड एसी में वेटिंग

13 मार्च को 18626 हटिया‐पटना एक्सप्रेस के सेकेंड और थर्ड एसी में वेटिंग है. वह स्लीपर, सीसी, टू एस में रग्रेट है. कई ट्रेनों में लगभग दो गुणा दाम देने पर कंर्फम टिकट उपलब्ध है. वहीं मंगलवार को खुलने वाली 18624 हटिया‐पटना इस्लामपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में 138 वेटिंग, थर्ड एसी में 48, सेकेंड एसी में 19, फर्स्ट एसी में 3 वेटिंग है. तत्काल में भी वेटिंग है. 18624 हटिया पटना इस्लामपुर एक्सप्रेस में 12 मार्च को स्लीपर में 229 वेटिंग, थर्ड एसी में 88, सेकेंड एसी में 36 वहीं, फर्स्ट एसी में 4 वेटिंग है, वहीं, इसी ट्रेन में 13 मार्च को स्लीपर में 59, थर्ड एसी में 50 और सेकेंड एसी में 7 वेटिंग है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >