Holi 2025: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन ने खेली ऐसी होली, शरमायीं कल्पना सोरेन, देखें PHOTOS

Holi 2025: झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. विधायकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाये. जनप्रतिनिधियों ने फूलों की भी होली खेली. सीएम ने क्या कहा, यहां पढ़ें.

Holi 2025: झारखंड विधानसभा में मंगलवार (11 मार्च 2025) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सभी जनप्रतिनिधियों ने जमकर होली खेली. रंग-अबीर के साथ-साथ फूलों की भी होली खेली गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की तरफ फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं, तो वह शरमा गयीं. मुस्कुराने लगीं. षष्ठम् झारखंड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी सरकार के मंत्री के साथ-साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हुए. इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश की. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

हेमंत सोरेन पर गुलाब की पंखुड़ियां डालते विधायक.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी होली की शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी झारखंडवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार करीब है. रंगों के इस त्योहार को हम सभी उत्सव के रूप में मनाना शुरू कर चुके हैं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

हेमंत सोरेन बोले- सबके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आये

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं अपनी तथा राज्य सरकार की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. मैं आशा एवं उम्मीद करता हूं कि इस होली के त्योहार के रंगों की तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और खुशहाली आये. कामना है कि आप सभी लोग स्वस्थ रहें एवं एक सुंदर वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्योहार मनायें.’

विधानसभा परिसर में हेमंत सोरेन ने खेली फूलों की होली.

इसे भी पढ़ें

डीएसपी पीके सिंह ने गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, ऐसा है उनका रिकॉर्ड

केस में फंसाने की धमकी देकर 10000 रुपए रिश्वत ले रहे थे एएसआई अजय प्रसाद, एसीबी ने किया गिरफ्तार

11 मार्च को कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके शहर में 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत यहां देखें

Aman Sahu Encounter: मोबाइल दुकान चलाने वाला अमन साहू कैसे बन गया झारखंड का सबसे बड़ा गैंगस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >