हिंदपीढ़ी वृहद कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हिंदपीढ़ी को वृहद कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का आग्रह किया है. प्रवक्ता शमशेर आलम ने सीएम को पत्र लिख कर कहा है कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 60 से 70 हजार लोग रहते हैं.

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हिंदपीढ़ी को वृहद कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का आग्रह किया है. प्रवक्ता शमशेर आलम ने सीएम को पत्र लिख कर कहा है कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 60 से 70 हजार लोग रहते हैं. इतनी बड़ी आबादी को एक माह तक कैद कर रखना, आकस्मिक चिकित्सा और छोटी-बड़ी आर्थिक और सामाजिक आवश्यकता से प्रतिबंधित रखना उचित नहीं है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्लान फॉर कंटेंटमेंट एंड लोकल ट्रांसमिशन ऑफ कोरोना को लेकर दिये गये निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि हिंदपीढ़ी में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर एक भी कोरोना के मरीज नहीं पाये गये हैं. कई क्षेत्र में कोरोना के मरीज पाये गये थे, लेकिन वे स्वस्थ हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >