भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची में करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में जुटेंगे 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता

रांची संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में जनसभा होगी, जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे.

रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी संजय सेठ गुरुवार (2 मई) को नामांकन करेंगे. उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे. नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक विशाल जनसभा होगी, जिसमें भाजपा का दावा है कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे ये लोग

संजय सेठ के नामांकन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता तो शामिल होंगे ही, सुदेश महतो की पार्टी आजसू और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. भाजपा ने कहा है कि रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के नेता और कार्यकर्ता संजय सेठ के नामांकन में शामिल होने के लिए रांची आ रहे हैं.

रांची के मोरहाबादी मैदान में होगी विशाल जनसभा

सुबह 10:30 बजे से रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जनसभा का आयोजन होगा. जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में भाजपा के कई सांसद, विधायक एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे.

Also Read : रांची : सांसद संजय सेठ ने सीएम के बयान पर बोला हमला, कही ये बात

मोरहाबादी से गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने जाएंगे संजय सेठ

बताया गया है कि मोरहाबादी मैदान से मध्याह्न 12 बजे गाजे-बाजे के साथ एक रैली निकलेगी, जो उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (रांची समाहरणालय) पहुंचेगी. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जब संजय सेठ नामांकन करेंगे, उस वक्त उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहेंगे.

रांची के सांसद ने जनता से की है ये अपील

संजय सेठ ने लोगों से अपील की है कि वे मोरहाबादी मैदान पहुंचें और उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 पार के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता मोरहाबादी मैदान पहुंचें.

रांची लोकसभा क्षेत्र में आते हैं 6 विधानसभा, इतने हैं मतदाता

ज्ञात हो कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (एसटी), रांची, हटिया और कांके (एससी) आते हैं. रांची लोकसभा सीट पर 21.88 लाख वोटर हैं, जो अपने सांसद का चुनाव करते हैं. इनमें 11.08 लाख पुरुष और 10.80 लाख महिला मतदाता हैं. रांची लोकसभा सीट पर 69 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया है.

रांची में कब होगा मतदान?

रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. उस दिन गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी मतदान होंगे. रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी. 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे.

Also Read : मोदी की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा : संजय सेठ

Also Read : देश को तोड़नेवाला है कांग्रेस का घोषणा पत्र : संजय सेठ

Also Read : लोकसभा चुनाव 2024: रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ दो मई को करेंगे नामांकन, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल

Also Read : पत्थरबाजी की बढ़ रही घटनाओं पर लोकसभा में बोले सांसद संजय सेठ, राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा कर बने कड़ा कानून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >