PHOTOS: संजय सेठ ने रांची से किया नामांकन, समर्थकों पर JCB से की गई फूलों की बारिश

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर तेज हो गया है. रांची में संजय सेठ ने नामांकन किया. इसके लिए उत्तराखंड के सीएम धामी आए थे. रांची में सेठ के समर्थकों पर फूलों की वर्षा की गई.

रांची लोकसभा सीट से सांसद संजय सेठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गुरुवार (2 मई) को नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थक जुटे. यहां से रैली निकली और समाहरणालय तक पहुंची. रैली के दौरान जेसीबी (JCB) से समर्थकों पर फूलों की बारिश की गई.

जेसीबी पर बड़ी-बड़ी टोकरियों में भरकर रखी गई थी फूलों की पंखुड़ियां. ऐसे हुई फूलों की बारिश. फोटो : प्रभात खबर

संजय सेठ के नामांकन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रांची आए थे. उन्होंने अपील की कि रांची की जनता संजय सेठ को एक बार फिर रांची से विजयी बनाकर लोकसभा भेजें, ताकि पीएम मोदी का हाथ मजबूत हो और देश का और तेजी से विकास हो सके.

भाजपा के झंडे और प्रतीक चिह्नों के साथ साइकिल से मोरहाबादी पहुंचा संजय सेठ का एक समर्थक. फोटो : प्रभात खबर

संजय सेठ के नामांकन में एवं मोराबादी सभा में भारी भीड़ जुटी. इस संबंध में संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि युवाओं में भरपूर जोश है. पूरे रांची लोकसभा क्षेत्र से हजारों लोग मोरहाबादी में पहुंचे हैं.

मोरहाबादी मैदान में आयोजित नामांकन जनसभा में आए लोगों में दिख रहा था उत्साह. फोटो : प्रभात खबर

इस दौरान संजय कुमार जायसवाल ने एक जुलूस का नेतृत्व भी किया. उन्होंने कहा कि सुखदेवनगर मंडल मधुकम से निकलकर महानगर होते हुए हमलोग मोराबादी पहुंचे.

संजय सेठ के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हीं लोगों को वोट देगी, जो 10 साल से देश को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

संजय सेठ के नामांकन से पहले हुई जनसभा में पुष्कर सिंह धामी, अमर बाउरी, सीपी सिंह और सांसद संजय सेठ. फोटो : प्रभात खबर

सुदेश महतो ने मोदी विरोधी गठबंधन I.N.D.I.A. पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी बारात तैयार है. लेकिन, दूल्हे का पता नहीं है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने सिर्फ अपना नाम बदला है. चेहरे आज भी वही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >