पीएमजीएसवाई : 1200 किमी सड़क पर काम शुरू

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की करीब 1200 किमी सड़क योजना पर काम शुरू हो गया है. नयी के साथ ही पुरानी योजनाओं पर भी काम हो रहा है. हाल ही में बड़ी संख्या में ठेकेदारों को कार्य आदेश दिये गये थे.

रांची : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की करीब 1200 किमी सड़क योजना पर काम शुरू हो गया है. नयी के साथ ही पुरानी योजनाओं पर भी काम हो रहा है. हाल ही में बड़ी संख्या में ठेकेदारों को कार्य आदेश दिये गये थे. लॉकडाउन के पहले भी कई योजनाओं का एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन इन पर काम शुरू नहीं हो पाया था. लॉकडाउन में सारे मजदूर अपने घर चले गये थे और स्थानीय मजदूरों ने भी काम छोड़ दिया था. अभी कुछ मजदूर कार्यस्थल पर पहुंच रहे हैं. वहीं पहले से चल रही योजनाओं पर भी काम शुरू कराया गया है. विभागीय इंजीनियरों का कहना है कि काम शुरू कराने से कई मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा. वहीं निर्माण सामग्री की आपूर्ति होगी, तो इसका कारोबार भी शुरू हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >