अन्नपूर्णा देवी और कालीचरण सिंह के लिए प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य, गिरिडीह व चतरा में करेंगे सभा

झारखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है. योगी आदित्यनाथ के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य कोडरमा और चतरा में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

लोकसभा चुनाव की वजह से झारखंड में देश भर के नेताओं का आना-जाना बढ़ गया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रांची में संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे, तो उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गिरिडीह और चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे.

केशव प्रसाद मौर्य 2 लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

योगी आदित्यनाथ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार (2 मई) को झारखंड के 2 लोकसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे. वह कोडरमा से चुनाव लड़ रहीं अन्नपूर्णा देवी और चतरा से चुनाव लड़ रहे कालीचरण सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए झारखंड आए हैं.

अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में गिरिडीह सर्कस मैदान में करेंगे जनसभा

कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गिरिडीह के सर्कस मैदान में 11 बजे से जनसभा होगी. केशव प्रसाद मौर्य अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में भी शामिल होंगे. इस अवसर पर भाजपा विधायक रणधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे.

Also Read : लोकसभा चुनाव : झारखंड में पांचवें चरण के लिए 14 लोगों ने किया नामांकन, 71.11 करोड़ से अधिक जब्त

चतरा में 2 जनसभाओं में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ के डिप्टी मौर्य

गिरिडीह की जनसभा को संबोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर चतरा जिले में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चतरा लोकसभा क्षेत्र के पत्थलगड्डा में दोपहर 1 बजे जनसभा में शामिल होंगे. जनसभा का आयोजन रामाकांत पांडेय मैदान में किया गया है. केशव प्रसाद मौर्य यहां से लेस्लीगंज स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंच जाएंगे, जहां 2 बजे एक जनसभा में शामिल होंगे.

केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के ये नेता भी रहेंगे मौजूद

पत्थलगड्डा और लेस्लीगंज की जनसभाओं में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ चतरा लोकसभा के प्रभारी आदित्य साहू, विधायक रणधीर सिंह और यहां से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे.

Also Read : भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची में करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में जुटेंगे 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता

Also Read : झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Also Read : लोकसभा चुनाव : रांची समेत इन क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले, 5वें चरण के लिए 25 नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >