अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं हुए झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, किया ये काम

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो ‘एक्स’ पर अपलोड करने के मामले में राजेश ठाकुर दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल नहीं हुए.

लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में झारखंड कांग्रेस के ‘एक्स’ अकाउंट को पूरे भारत में बैन कर दिया गया है. इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को 2 मई को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने बुलाया, लेकिन वे दिल्ली नहीं गए.

राजेश ठाकुर ने रांची में प्रदेश के नेताओं के साथ की बैठक

राजेश ठाकुर ने पहले ही कह दिया था कि वह कानूनी सलाह लेंगे और उसके बाद दिल्ली पुलिस के नोटिस पर क्या करना है, उसका फैसला करेंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को गुरुवार (2 मई) को दिल्ली बुलाया गया था. लेकिन, उन्होंने दिल्ली जाने की बजाय लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी के संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की.

गुलाम अहमद मीर के साथ आज लोहरदगा जाएंगे राजेश ठाकुर

कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर 2 मई को रांची आ रहे हैं. 1 बजे वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ लोहरदगा के लिए रवाना हो जाएंगे. शाम 4:00 बजे लोहरदगा में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुमला, सिमडेगा, खूंटी भी जांगे

इसके बाद अगले दिन यानी शुक्रवार (3 मई 2024) को सुबह 8:00 बजे गुमला के लिए प्रस्थान करेंगे. गुमला में 9:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ बैठक करेंगे. 11:30 बजे वह गुमला से सिमडेगा रवाना हो जाएंगे. 1:00 सिमडेगा में उनका पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है. यहां से 3:00 बजे खूंटी चले जाएंगे, जहां शाम 6:00 बजे जिला के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं संग उनकी बैठक है. इसके बाद रात के 8:00 बजे खूंटी से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.

दिल्ली पुलिस के नोटिस पर राजेश ठाकुर ने किया गुस्से का इजहार

बता दें कि दिल्ली पुलिस का नोटिस मिलने के बाद राजेश ठाकुर ने अपने गुस्से का इजहार किया था. कहा था कि अपनी हार की घबराहट को देखकर मोदी सरकार अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के दिल्ली पुलिस ने उन्हें (राजेश ठाकुर को) नोटिस भेजा है. वह कानूनी सलाह लेंगे और उसके बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >