लोकसभा चुनाव : रांची समेत इन क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले, 5वें चरण के लिए 25 नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 41 केस दर्ज हो चुके हैं. 5वें चरण के लिए अब तक 25 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से झारखंड में अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 41 मामले दर्ज हो चुके हैं. सबसे ज्यादा केस राजधानी रांची और हजारीबाग में दर्ज किए गए हैं. पांचवें चरण के लिए अब तक 25 लोगों ने नामांकन किए हैं, जबकि छठे चरण के लिए 14 ने परचा दाखिल किया है.

आचार संहिता उल्लंघन के झारखंड में 41 मामले हो चुके हैं दर्ज

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया है कि प्रदेश में अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 41 मामले दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि रांची, पलामू और हजारीबाग में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं. धनबाद में 5, सरायकेला-खरसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 और साहिबगंज एवं खूंटी में आचार संहिता उल्लंघन के एक-एक केस दर्ज हुए हैं.

पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 25 लोगों ने किया नामांकन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ, झारखंड) के रवि कुमार ने बताया है कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 25 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. इस चरण में अब तक सबसे ज्यादा उम्मीदवार चतरा लोकसभा क्षेत्र में हैं. यहां 12 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं. कोडरमा लोकसभा सीट पर 7 लोगों ने परचा भरा है, जबकि हजारीबाग सीट पर 6 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है.

Also Read : झारखंड में अब तक 71.11 करोड़ से अधिक जब्त, 817 आर्म्स लाइसेंस रद्द

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना समेत 3 ने भरा परचा

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहीं हैं. कल्पना मुर्मू सोरेन समेत 3 उम्मीदवार यहां परचा दाखिल कर चुके हैं. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए भी 14 नामांकन आ चुके हैं. धनबाद में सबसे ज्यादा 5 लोगों ने नामांकन किया है. गिरिडीह से 3, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 4 लोगों ने नामांकन कर लिया है.

एजेंसियों ने की 65.99 करोड़ रुपए की जब्ती

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि धनबल को रोकने के लिए चुनाव आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है. इसके तहत अब तक 71 करोड़ 30 लाख रुपए के सामान और कैश जब्त किए जा चुके हैं. एजेंसियों ने 65.99 करोड़ रुपए की जब्ती की है.

Also Read : झारखंड : आचार संहिता में अटकीं बच्चों की किताबें, चुनाव बाद बंटेगी

Also Read : आदर्श आचार संहिता को लेकर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति लेना अनिवार्य : डीसी

Also Read : मोबाइल सी-विजिल एप से आदर्श आचार संहिता की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >