रांची. आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी व्याकरण के विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त और रोचक प्रस्तुति दी.
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विद्यार्थियों ने स्वर, व्यंजन, संज्ञा, वचन और सर्वनाम आदि विषयों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया. कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.
प्रधानाचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध भाषा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
