हेमंत सोरेन देखेंगे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग का काम

Hemant Soren Education Minister: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उनका विभाग राज्यपाल ने आवंटित कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब अपने विभागों के साथ-साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग का भी कामकाज देखेंगे. मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल के आदेश से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

Hemant Soren Education Minister: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उनके मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने झारखंड के राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना जारी की है.

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना

अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री की सलाह से झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को अपने कार्यों के अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गयी है. 15 अगस्त 2025 को झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

15 अगस्त को दिल्ली में हुआ रामदास सोरेन का निधन

रामदास सोरेन 2 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में गिर गये थे. उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से बहुत खून बह गया. उनको ब्रेन हेमरेज हुआ और सिर में ब्लड क्लॉट कर गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया. वहां 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद रामदास सोरेन ने 15 अगस्त को दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें

मानसून फिर सक्रिय, राजमहल में 63.2 मिमी वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Success Story: इंजीनियर की नौकरी छोड़ अक्षय ने शुरू की पोल्ट्री फार्मिंग, आमदनी जानकर रह जायेंगे दंग

संताल समाज के लिए काशी के समान है रजरप्पा का दामोदर

JJMP Militants Arrest: लातेहार में जेजेएमपी के 2 सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >