कहां हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन? झामुमो नेता कब मनाएंगी होली? ‘एक्स’ पर कर दिया ये ऐलान

कल्पना सोरेन के हर ट्वीट में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अपने विरोधियों के लिए भी कुछ संदेश होता है. होली और बाहा पोरोब के दिन भी उन्होंने एक ट्वीट किया.

Kalpana Soren Latest Tweet|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में जब से जेल गए हैं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनका सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ हैंडल कर रहीं हैं. इसी हैंडल से वह लगातार ट्वीट करतीं हैं और अपने विचारों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थकों को प्रेरित करतीं हैं. लोगों से जानकारियां साझा करतीं हैं.

कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर किया ये ट्वीट

कल्पना सोरेन के हर ट्वीट में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अपने विरोधियों के लिए भी कुछ संदेश होता है. होली और बाहा पोरोब के दिन भी उन्होंने एक ट्वीट किया. इसमें शादी के बाद पहली बार अकेले होली मनाने का जिक्र है. इस ट्वीट में हेमंत सोरेन का अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का एक फोटो है. हेमंत सोरेन पिता के माथे पर गुलाल लगा रहे हैं. इस फोटो में एक तरफ कल्पना सोरेन भी खड़ी हैं.

देशवासियों को दी होली और बाहा पोरोब की बधाई

इस ट्वीट के जरिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता और सूबे के पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने देशवासियो को रंगों के त्योहार होली और बाहा पोरोब की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भाजपा की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है.

शादी के बाद पहली बार हेमंत जी के बिना मना रही होली : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा है कि शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमंत जी के बिना होली का पर्व मना रही हूं. अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं. कल्पना सोरेन आगे लिखतीं हैं कि तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस, मुकदमों में फंसाकर उनके पति हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया.

Also Read : मुंबई जाने से पहले कल्पना सोरेन का ट्वीट- हेमंत से सप्ताह में एक दिन कुछ समय के लिए मिल पाती हूं

तानाशाही शक्तियों का दमन ज्यादा दिन नहीं चलेगा

उन्होंने लिखा कि आज हेमंत जी को भले झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया. भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से हेमंत सोरेन को दूर कर रखा है, पर तानाशाही शक्तियों का ये दमन ज्यादा दिन नहीं चलेगा. भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं.

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी कल्पना पर

इसके आगे कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा है कि वह अब होली उसी दिन मनाएंगी, जब हेमंत सोरेन वापस अपने परिवार के बीच होंगे. बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय से विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकतीं हैं. पार्टी के प्रचार की कमान संभालने वाले हेमंत सोरेन जेल में हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 और गांडेय उपचुनाव दोनों में प्रचार की जिम्मेदारी कल्पना सोरेन पर आन पड़ी है. ऐसे में लगातार उनके इमोशनल ट्वीट के कई मायने हैं.

Also Read : कल्पना सोरेन के ट्वीट पर सीता सोरेन का पलटवार- हमने मुंह खोला तो कितनों का सत्ता सुख पाने का सपना हो जाएगा चूर-चूर

जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद हैं हेमंत सोरेन

ज्ञात हो कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 की रात को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. हेमंत सोरेन इस वक्त होटवार जेल में बंद हैं. उन्होंने कई बार जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने हर बार उनकी याचिका को खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >