झारखंड की महिलाओं को सरकार देगी बड़ा तोहफा, CM हेमंत सोरेन देंगे स्मार्ट फोन

Hemant Soren Gift: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्ट फोन देंगे. दिन के 11.30 बजे समारोह का आयोजन किया गया.

रांची : झारखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को बुधवार को राज्य सरकार की तरफ से स्मार्ट फोन दिया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन्हें प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट फोन प्रदान करेंगे. हेमंत सोरेन हेल्पडेस्क के लिए स्मार्ट फोन वितरण की शुरुआत करेंगे. इसके लिए प्रोजेक्ट भवन में दिन के 11.30 बजे से समारोह का आयोजन किया गया है.

37 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

योजना के तहत राज्य की सभी 37,636 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन दिया जायेगा. फोन मिलने के बाद आंगनबाड़ी सेविकाएं और पर्यवेक्षिकाएं सेंटर से संबंधित सभी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला और विभाग के साथ साझा कर सकेंगी. साथ ही क्षेत्र में उनकी सुलभता भी सहज बनी रहेगी. मालूम हो कि आंगनबाड़ी सेविकाओं व महिला पर्यवेक्षकों को आधुनिक सूचना तंत्र से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने स्मार्ट फोन मुहैया कराने का फैसला किया है.

Also Read: JSSC CGL Paper Leak: कैंडिडेट्स से पैसे वसूलनेवाले आईआरबी के जवान समेत 8 अरेस्ट, सरगना की तलाश में छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >