शिविर में 172 मरीजों का इलाज
तारूप पंचायत अंतर्गत टिकरा टोली गांव में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह-शाखा रांची ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया.
रातू.
तारूप पंचायत अंतर्गत टिकरा टोली गांव में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह-शाखा रांची ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया. जिसमें कुल 172 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया. साथ ही जरूरतमंदों के बीच दवा का वितरण किया गया. शिविर का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी व परम पूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी की तस्वीरों की आरती-पूजन के साथ हुआ. शिविर में एलोपैथिक व होमियोपैथिक दोनों पद्धतियों से मरीजों की जांच कर जरूरी दवाइयां दी गयी. मरीजों को डॉ एसएन सिन्हा, डॉ रंजन नारायण, डॉ शंकर रंजन, डॉ उत्पल, डॉ स्वीटी रानी, डॉ शाम्भवी रानी व डॉ निधि आनंद ने जांच की. शिविर के सफल आयोजन में धर्मेंद्र कुमार सिंह, जितनंदन महतो, मंतोष महतो, सौरभ राज, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, प्रमोद गोप ने सहयोग किया.