थाना प्रांगण में रंगों का त्योहार होली को लेकर शांति समिति बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम ने की. श्री राम ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, लेकिन कई बार असामाजिक तत्व उल्लास में खलल डालने की कोशिश करते हैं. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सभी जाति समुदाय के लोगों से शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की. सीओ राज कुंवर सिंह ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और इसी दौरान होली भी है. दोनों समुदायों को चाहिए कि वे आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ अपने-अपने त्योहार मनायें. मौके पर सर्किल इंसपेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय व थाना प्रभारी सूजीत कुमार उरांव, सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव, प्रो करमा उरांव, बाणी कुमार राय, मुखिया सुशांति भगत, मुन्ना बड़ाइक, सत्येंद्र साहू, हरिचरण महतो, गणेश महथा आदि उपस्थित थे.
इधर,
नरकोपी थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने कहा कि होली व रमजान साथ-साथ है. उन्होंने दोनों समुदायों से शांति व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. मौके पर जमालुद्दीन, कुर्बान, वकील, मंसूर, रकीब, एनुल, विष्णु, दानिश, लक्ष्मण साहू,संजय साही, बबलू साहू, बलबीर सिंह, सागर, लालदेव लोहरा समेत कई लोग मौजूद थे. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.