होली, ईद व सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक

होली, ईद व सरहुल पर्व को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

रातू.

होली, ईद व सरहुल पर्व को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने की. जिसमें डीएसपी अरविंद कुमार व थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. तीनों त्योहारों के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी ने एकमत होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया. सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, उप प्रमुख रियाजुल अंसारी, कामेश्वर महतो, असलम अंसारी, इमरान खान, राणा सिंह, जयंत पांडेय, शिव पूजन साहू, हजारी प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >