नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, झारखंड के लिए PM मोदी से करेंगे ये बड़ी मांग

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की 11वीं बैठक में भाग लेने दिल्ली गए हैं. वे रांची मेट्रो और पारा शिक्षकों के मानदेय की मांग करेंगे. जानें, उनकी क्या क्यां मांगें हैं पढ़ें इस खबर में.

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Hemant Soren, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 जून को हिस्सा लेंगे. बैठक हिस्सा लेने के लिए वह बुधवार को दिल्ली रवाना हो गये हैं. नीति आयोग की यह बैठक युवाओं पर केंद्रित होगी. मुख्यमंत्री राज्य में युवाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और मिल रही सफलताओं का उल्लेख करेंगे. साथ ही राज्य के विकास, केंद्र से अपेक्षित सहयोग तथा झारखंड की विशेष जरूरतों को प्रमुखता से उठायेंगे. उनके साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में शामिल होगा. जिसमें मुख्य सचिव, विकास आयुक्त भी हैं.

मेट्रो रेल की कर सकते हैं मांग

मुख्यमंत्री रांची में मेट्रो रेल परियोजना को स्वीकृति देने तथा रांची, जमशेदपुर, बोकारो-चास, देवघर, गिरिडीह, दुमका और पलामू को नमामि गंगे योजना में शामिल करने का आग्रह भी कर सकते हैं. इसके अलावा राज्य में राष्ट्रीय स्तर के वेटनरी कॉलेज, हॉर्टिकल्चर पार्क तथा सहकारी संस्थान की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग मांगने की बात होनी है. कोयला क्षेत्रों में खनन के बाद खाली पड़े भूमि को रैयतों को वापस करने की मांग भी रखेंगे.

Also Read: बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर ने जेएससीए को जारी किया शो कॉज नोटिस, चार सप्ताह में मांगा लिखित जवाब

एआइ, डेटा गर्वनेंस पर भी होगी बात

बताया गया कि नीति आयोग की बैठक में राज्य की शासन प्रणाली में एआइ और डेटा गवर्नेंस के मुद्दे पर भी बात होगी. वहीं सीएम 50 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय के लिए केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग करेंगे. साथ ही जल जीवन मिशन के लिए व कुपोषण से मुक्ति के लिए भी राशि की मांग करेंगे. वहीं जीएसटी में रेट रेशनलाइजेशन की मांग करेंगे.

Also Read: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो डॉक्टर निलंबित, चलेगी विभागीय जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >