रांची के इस इलाके में भारी वाहनों के चलने पर लग गयी रोक, आदेश जारी

Heavy Vehicle Banned on This Road: स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से न केवल सड़कें खराब हो रहीं थीं, बल्कि धूल-धक्कड़ और आवाज के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था. खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया था.

Heavy Vehicle Banned on This Road| तमाड़ (रांची), शुभम हल्दार : रांची जिले के सोनाहातु प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत के बनडीह मोड़ से डोमाडीह गांव तक की सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल खूंटी के कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. आदेश में कहा है कि इस सड़क पर बालू, गिट्टी सहित भारी लोड हाइवा जैसे वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है.

क्षेत्रीय सड़क की स्थिति लगातार हो रही थी खराब

यह निर्णय क्षेत्रीय सड़क की लगातार खराब होती स्थिति और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. कार्यपालक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पथ का निर्माण हल्के वाहनों के लिए की गयी है. भारी वाहनों के चलने से सड़क पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था. इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही थी.

सड़क किनारे लगाया बोर्ड- इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है

सड़क पर भारी वाहनों के चलने पर रोक से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए संबंधित स्थानों पर भारत सरकार द्वारा मान्य चेतावनी बोर्ड भी लगाये गये हैं. इन बोर्डों पर स्पष्ट लिखा है, ‘इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है’.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने प्रशासन के फैसले का किया स्वागत

स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से न केवल सड़कें खराब हो रहीं थीं, बल्कि धूल-धक्कड़ और आवाज के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था. खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया था.

आदेश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक आदेश की अवहेलना करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने पुलिस प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है, ताकि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें

हाथियों के झुंड ने वेल्डर को कुचलकर मार डाला, महुआटांड़ के धरमपुर में निर्माणाधीन क्रशर में हुई घटना

आदिवासियों की जागृति झारखंड में उलगुलान को जन्म देगी, जमशेदपुर में बोले रघुवर दास

Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >