झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
Heavy Rain Alert Jharkhand: देश से मानसून की वापसी की शुरुआत के बीच झारखंड में घनघोर बारिश शुरू हो गयी है. मौसम केंद्र रांची ने अगले 4 दिन तक लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है. कुछ जगहों पर गरज के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.
Table of Contents
Heavy Rain Alert Jharkhand: झारखंड में अगले 4 दिनों तक (15 से 18 सितंबर) भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची ने इस संबंध में विशेष बुलेटिन जारी करते हुए राज्यवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.
चक्रवातीय परिसंचरण का झारखंड के मौसम पर असर
मौसम केंद्र के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक पूर्वी बिहार और उसके आसपास एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.
झारखंड के अधिकांश जिलों पर भारी हैं 96 घंटे
उन्होंने कहा कि इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड में अगले 4 दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है.
Heavy Rain Alert Jharkhand: किस दिन किस जिले में होगी बारिश
15 सितंबर 2025 को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
16 सितंबर 2025 को कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और रांची में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
17 सितंबर 2025 को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
18 सितंबर 2025 को कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग में भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जतायी गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारी या बहुत भारी बारिश वाले जिलों में क्या होगा असर?
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भू-स्खलन की स्थिति बन सकती है. पहाड़ी इलाकों में यातायात और आवश्यक आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. धान और बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है. तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ आंधी-बारिश की स्थिति भी रहने की संभावना है. इससे कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान हो सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का भी खतरा है.
मौसम विभाग की ओर से जारी परामर्श
- मौसम केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों से बचें. कच्चे मकानों की मजबूती की जांच कर लें और ढलान वाले इलाकों में सतर्क रहें.
- इसके अलावा, नालियों को साफ रखने, बहते पानी में न चलने और रेडियो-टीवी पर लगातार मौसम संबंधी अपडेट सुनने की सलाह दी गयी है.
दिनवार चार्ट
| तारीख | सबसे खतरा वाले जिले | वर्षा की चेतावनी |
|---|---|---|
| 15 सितंबर 2025 | देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा | बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) |
| गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम | भारी वर्षा (येलो अलर्ट) | |
| 16 सितंबर 2025 | कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग | बहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट) |
| गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची | भारी वर्षा (येलो अलर्ट) | |
| 17 सितंबर 2025 | देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज | भारी वर्षा (येलो अलर्ट) |
| 18 सितंबर 2025 | कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग | भारी बारिश (येलो अलर्ट) |
इसे भी पढ़ें
धनबाद, गिरिडीह समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का हो गया सफाया, बोले गृह मंत्री अमित शाह
पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू, रांची में हुई 30.2 मिलीमीटर वर्षा
झारखंड पर अगले 3 दिन भारी, जमकर बरसेगा मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
