Ranchi : भारत की आजादी के 80वें वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा को समर्पित,देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था।
लगे "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे
यह तिरंगा यात्रा रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के देशभक्ति नारे लगाए। इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: झारखंड के छात्र आंदोलन में CJP ने मारी एंट्री, रांची पहुंची अभिजीत दीपके की टीम
कई वरिष्ठ नेता हुए इस यात्रा में शामिल
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार सहित पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
