शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार.

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा गांव पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार

Governor Santosh Gangwar in Nemra Village: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को उनके गांव पहुंचे. उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मुलाकात की. उन्हें ढाढ़स बंधवाया. राज्यपाल ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और कहा कि शिबू सोरेन के निधन से वे खुद बहुत दुखी हैं.

Governor Santosh Gangwar in Nemra Village: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार 7 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा गये. राज्यपाल ने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की.

नेमरा गांव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन और परिवार के ढाढ़स बंधाया

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढ़स बंधाया. उन्होंने गांव के लोगों से भी मुलाकात की. उनसे कहा कि शिबू सोरेन के निधन से वे भी दुखी हैं.

इसे भी पढ़ें : जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे

समाज को जागरूक करने के लिए प्रयासरत थे शिबू सोरेन – संतोष गंगवार

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ लोकसभा में लंबे समय तक काम किया. उस दौरान उन्हें गुरुजी को करीब से जानने और समझने का मौका मिला. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है. वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गवर्नर ने शिबू सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया

झारखंड के गवर्नर ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की.

इसे भी पढ़ें

Murder in Boram: डायन-बिसाही के आरोप में 3 महिलाओं ने एक महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

शिबू सोरेन और 4 का संयोग, जन्म से मृत्यु तक बना रहा 4 का साथ

World Tribal Day 2025: जनजातीय भाषाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन कर रहे डॉ गणेश मुर्मू

ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >