इंटर के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, बिना फाइन दिए इस तारीख तक भरें परीक्षा फॉर्म

Good News JAC Board Students: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटर की परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है. काउंसिल ने बिना विलंब शुल्क दिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 28 दिसंबर तक बढ़ा दी है. इसके बाद आवेदन करने वालों को लेट फाइन देना होगा.

Good News JAC Board Students|झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड ने आपको बिना फाइन के परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है. अब अब 28 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद अगर आप फॉर्म भरेंगे, तो आपको विलंब शुल्क यानी लेट फाइन देना पड़ेगा. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से यह जानकारी दी गई है.

28 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म

जैक बोर्ड ने कहा है कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स वर्ष 2025 की वार्षिक परीक्षा का फार्म अभी बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं. काउंसिल के सचिव की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक, स्टूडेंट्स अगर 28 दिसंबर तक फॉर्म भर लेते हैं, तो उनसे विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है बोर्ड की परीक्षा

28 दिसंबर के बाद फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स को विलंब शुल्क का भी भुगतान करना होगा. सचिव ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे. परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने और चालान जेनरेट करने की तारीख तय कर दी गई है. बता दें कि इस बार झारखंड बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट, 56 लाख बैंक अकाउंट में 28 को ट्रांसफर होंगे 2500-2500 रुपए

वीकेंड में मौसम कैसा रहेगा? झारखंड में कब बारिश होगी? ये है वेदर अपडेट

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता

कुंभ मेला 2025 के लिए रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >