रांची से उत्तर प्रदेश के इस शहर के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, डेट, टाइम-टेबल, शेड्यूल यहां देखें

Good News For Railway Passengers: झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गया के लोगों के लिए भी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने रांची से मुरादाबाद के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. त्योहार के सीजन में भीड़ कम करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन का रूट, टाइम टेबल और शेड्यूल सब कुछ यहां देखें.

Good News For Railway Passengers: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खासकर रांची से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों के लिए. भारतीय रेलवे ने रांची से मुरादाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है. ट्रेन मुरी, गोमो, कोडरमा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, लखनऊ के रास्ते मुरादाबाद तक चलेगी. 1 अक्टूबर 2025 की रात 10:45 बजे रांची से खुलकर यह ट्रेन 2 अक्टूबर 2025 की रात 10:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी.

ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की सीपीआरओ ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन सिर्फ वन-वे होगी. यानी रांची से मुरादाबाद जायेगी. वहां से यह ट्रेन लौटेगी नहीं. उन्होंने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-मुरादाबाद के बीच वन-वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एकतरफा ट्रेन 1 अक्टूबर की रात रांची से रवाना होगी

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 08101 रांची-मुरादाबाद वन-वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन बुधवार दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी 2 अक्टूबर की रात को 10:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल और ठहराव यहां देखें

  • रांची से प्रस्थान 22:45 बजे
  • मूरी आगमन 23:45 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 23:47 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:10 बजे
  • गोमो आगमन 02:25 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 02:30 बजे
  • कोडरमा आगमन 03:35 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 03:37 बजे
  • गया आगमन 06:00 बजे
  • गया से प्रस्थान 06:10 बजे
  • सासाराम आगमन 08:50 बजे
  • सासाराम से प्रस्थान 08:52 बजे
  • दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:55 बजे
  • दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान 11:05 बजे
  • प्रयागराज आगमन 13:50 बजे
  • प्रयागराज से प्रस्थान 13:55 बजे
  • लखनऊ आगमन 18:20 बजे
  • लखनऊ से प्रस्थान 18:25 बजे
  • बरेली आगमन 21:00 बजे
  • बरेली से प्रस्थान 21:05 बजे
  • मुरादाबाद आगमन गुरुवार 22:45 बजे होगा.

Good News For Railway Passengers: ट्रेन में होंगे कुल 21 कोच

इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर का 01 कोच कुल 21 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत

सारंडा अभ्यारण्य का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने मंत्रियों से कहा- अधिकार की गारंटी नहीं, तो तीर चलेगा

Mahatma Gandhi Jayanti: झारखंड और आदिवासियों से बहुत प्रभावित थे महात्मा गांधी

Good News: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए फेस्टिवल फ्लाइट 11 और 15 अक्टूबर से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >