उम्रकैद की सजा काट रहे झारखंड के 51 कैदियों के लिए खुशखबरी, जल्द होंगे रिहा

Good News For Prisoners of Jharkhand: झारखंड के जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक में 51 लोगों को रिहा करने पर शुक्रवार को सहमति बनी. बैठक सीएम के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई.

Good News For Prisoners of Jharkhand| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदियों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया. कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा किये जाने पर सहमति बनी. रिहाई से संबंधित 37 नये मामलों के साथ-साथ 66 वैसे कैदियों के मामलों पर भी बैठक में पुनर्विचार किया गया, जिन्हें झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की पिछली बैठकों में अस्वीकृत किया गया था.

5 साल में 619 कैदियों को सरकार ने किया रिहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में समीक्षा के बाद राज्य के विभिन्न कारागारों में 14 वर्ष या उससे अधिक समय से सजा काट रहे वैसे कैदी, जिनकी उम्र ज्यादा हो गयी है और जेल में उनका आचरण अच्छा है, उन्हें रिहा किया जाता है. इसलिए रिहा हो रहे कैदियों को एक बेहतर सामाजिक जीवन शुरू करने के लिए प्रेरित करें. वर्ष 2019 से अब तक 619 कैदियों को रिहा किया जा चुका है. इनमें से 470 कैदियों को सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Good News For Prisoners: बैठक में ये अधिकारी भी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड समेत 9 राज्यों में सक्रिय हैं रोहिंग्या, बांग्लादेशियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह, 8 गिरफ्तार

Weather Forecast: 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में होगी बहुत भारी वर्षा, IMD का अलर्ट

महिला जज के ट्रांसफर मामले में झारखंड हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी ये नसीहत

चतरा में भयंकर बाढ़, पितीज में डूब गया 2 मंजिला मकान, बसाने नदी ने दिखाया रौद्र रूप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >