Good News: झारखंड में लगेगी बीएमडब्ल्यू की फैक्टरी, 803 करोड़ रुपए निवेश करेगी कंपनी

Good News: झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में एक बड़ी कंपनी अपना संयंत्र स्थापित करने जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. जी हां, बीएमडब्ल्यू ने झारखंड के बोकारो में एक फैक्टरी लगाने का ऐलान किया है. कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा है कि वह झारखंड में 803 करोड़ रुपए निवेश का निवेश करने जा रही है.

Good News| BMW Factory in Jharkhand: स्टील बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू झारखंड में अपना कारखाना लगायेगी. इस पर 803 करोड़ रुपए का निवेश किया जायेगा. बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक हर्ष बंसल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि 803 करोड़ रुपए के निवेश से 5 लाख टन क्षमता वाली एक नयी कोल्ड रोलिंग इकाई कंपनी लगा रही है. इस कदम का उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादों की पेशकश बढ़ाना है. हर्ष बंसल ने कहा कि यह निवेश सरकार की विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत किया जा रहा है.

बोकारो में लगेगा बीएमडब्ल्यू का प्लांट

वर्ष 2021 में इस्पात मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी इस योजना का लक्ष्य देश में मूल्य-वर्धित स्टील का उत्पादन बढ़ाना और भारतीय इस्पात उद्योग को प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत करना है. यह परिसर बोकारो में स्थापित किया जा रहा है.

रिन्यूअल एनर्जी और डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनायेगी कंपनी

बंसल ने कहा कि यह इकाई कलर-कोटेड सामग्री और उन्नत अलॉय/नॉन-अलॉय कोटेड उत्पादों का उत्पादन करेगी, जिनका इस्तेमाल बुनियादी ढांचा, निर्माण, वाहन क्षेत्र, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा जैसे उद्योगों में होता है. उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से कलर-कोटेड स्टील का उत्पादन शुरू कर दिया जाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Good News: कंपनी को चौथी तिमाही से कमाई की उम्मीद

बंसल ने बताया कि इससे कमाई की शुरुआत चौथी तिमाही से होने की उम्मीद है. बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज वर्तमान में टीएमटी सरिया, पाइप और ट्यूब, तथा कोल्ड रोल्ड और गैल्वनाइज्ड उत्पाद बनाती है. 2 साल में फैक्ट्री की स्थापना की जायेगी. पहला प्लांट वित्तीय वर्ष 2026 में काम शुरू कर देगा. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है.

इसे भी पढ़ें

Monsoon 2025: झारखंड में कब तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अपडेट

कंधे पर हल और बैल के साथ रिम्स-2 के खिलाफ आंदोलन में कूदे देवेंद्र महतो, खेत जोता

RIMS-2 Protest: चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र पर काला धब्बा, बोले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

TATA Steel Salary: भारत की इस कंपनी में 283 कर्मचारियों को मिलते हैं 460 करोड़ रुपए वेतन, पूरी लिस्ट यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >