Jharkhand News: ओरमांझी चिड़ियाघर में आयी जिराफ की मौत, एक माह के भीतर ही बुझी रौनक

Ormanjhi Zoo: ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में लायी गयी मादा जिराफ की मौत हो गयी. 6 साल की मिष्टी को उद्यान में बीते माह ही लाया गया था. मिष्टी का पोस्टमार्टम किया गया है. विशेषज्ञ उसके मौत की वजह पता कर रहे हैं.

Ormanjhi Zoo: राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में हाल में लायी गयी मादा जिराफ मिष्टी की बुधवार की देर रात मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मिष्टी बाड़े में गिर गयी थी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मिष्टी को पिछले महीने 8 अगस्त को ही ओरमांझी चिड़ियाघर में लाया गया था. चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाये मिष्टी को एक माह भी नहीं हुआ था और उसकी मौत हो गयी.

जांच में जुटे विशेषज्ञ

कल गुरुवार को रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ एमके गुप्ता के नेतृत्व में विशेषज्ञ दल ने उद्यान परिसर में मिष्टी का पोस्टमार्टम किया. मृत जिराफ के विभिन्न अंगों के नमूने जांच के लिए महाविद्यालय भेजे गये हैं. घटना को लेकर उद्यान निदेशक जब्बर सिंह और वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों के मोबाइल बंद मिले.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पहली बार लाये गये थे एक जोड़ी जिराफ

मालूम हो पहली बार बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में जिराफ लाये गये थे. 8 अगस्त को एक जोड़ी जिराफ जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर से बिरसा मुंडा जैविक उद्यान लाया गया था. मिष्टी महज 6 साल की ही थी.

इसे भी पढ़ें

Mausam News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

हजारीबाग के ऑटो चालक ने किया कुछ ऐसा कि पुलिस भी कर रही सलाम, जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >