रांची. श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब ने दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यहां वर्ष 1926 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार पूजा पंडाल काल्पनिक मंदिर के प्रारूप में तैयार किया जायेगा. समिति के अनुसार पंडाल पूरी तरह इको फ्रेंडली होगा.
45 फीट ऊंचा होगा पंडाल, 13 फीट की प्रतिमा
इस बार पंडाल की ऊंचाई 45 फीट और लंबाई 35 फीट होगी. पंडाल में मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार रामपाल कर रहे हैं. पंडाल और प्रतिमा के निर्माण में पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली की टीम जुटी है. वहीं, मातादीन टेंट हाउस के कारीगर भी निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं.
पूजा पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे
पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह ने बताया कि आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग, साउंड, प्रतिमा और पूजन सामग्री समेत अन्य व्यवस्थाओं पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सुरक्षा गार्ड और वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे.
समिति में इन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
श्री दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू और रमेश सिंह हैं. वरिष्ठ संरक्षक की जिम्मेदारी कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारिक, राजकुमार गुप्ता, दीप सिंह और राजेश साहू को दी गयी है. संरक्षक करण साहू और विशाल कृष्णा हैं.
अध्यक्ष उमा सुल्तानिया, महामंत्री मनीष सेठी और कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह हैं. आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह) हैं. समिति में गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोला सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, संजय साहू, सौरव राय, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, नमन भारतीय समेत अन्य सदस्य शामिल हैं.
