हनुमान जयंती पर गंगा आरती का आयोजन

भगवान राम जी की छठी तथा हनुमान जयंती पर श्री महावीर मंडल रांची के तत्वावधान में प्राचीन श्री हनुमान मंदिर महावीर चौक के प्रांगण में गंगा आरती, हनुमान चालीसा पाठ तथा भगवान रामचंद्र जी की आरती की गयी.

रांची. भगवान राम जी की छठी तथा हनुमान जयंती पर श्री महावीर मंडल रांची के तत्वावधान में प्राचीन श्री हनुमान मंदिर महावीर चौक के प्रांगण में गंगा आरती, हनुमान चालीसा पाठ तथा भगवान रामचंद्र जी की आरती की गयी. आरती का यह कार्यक्रम पीयूष पाठक द्वारा किया गया. तत्पश्चात राम भक्तों के बीच 251 किलो खीर प्रसाद का वितरण किया गया. प्रसाद वितरण के बाद महावीर मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू के नेतृत्व में प्राचीन हनुमान ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा गया. इसके साथ ही रांची के सभी अखाड़ा, क्षेत्रीय महावीर मंडल के राम भक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से हनुमान जी का झंडा उतारने का सिलसिला चालू हुआ. मौके पर श्री महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के चौक चौराहों और गली मोहल्ले से हनुमान ध्वज को सम्मानपूर्वक उतार कर सुरक्षित रखें. जिससे ऐतिहासिक परंपरा कायम रह सके. इस अवसर पर मंडल के मंत्री दीपक ओझा, मुन्ना शर्मा, उदय रविदास, प्रेम गुप्ता, राजकिशोर, प्रदीप गुप्ता, रामधन बर्मन, हीरालाल साहू, किशोर साहू, शंकर प्रसाद, शंकर साहू, राजा सेन गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, गोपाल सोनी और रुपेश बर्मन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष रामभक्त शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >