रांची: महामृत्युंजय शिव मंदिर गणेश पूजा समिति की ओर से इंद्रपुरी रोड नंबर एक स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर की श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन से पहले पुजारी राज किशोर मिश्रा और जय कृष्णा मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. पूजा के बाद समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ भगवान गणेश को विदाई दी.
गणपति बप्पा के जयकारे के साथ भगवान गणेश को विदाई
कार्यक्रम में महामृत्युंजय शिव मंदिर गणेश पूजा समिति के आयोजक राजकुमार तिवारी (पप्पू), राज किशोर मिश्रा, जय कृष्णा मिश्रा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था (युवा कमांड) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पुटू, जय कृष्ण मोहन मिश्रा, आशुतोष सिन्हा, अमृत कुमार सिन्हा, छोटू ठाकुर, आकाश ठाकुर, संतोष कर्मकार, रेणु तिवारी, अर्चना विश्वकर्मा, रूबी देवी, मीरा देवी, सुचित्रा देवी, माही कुमारी और रूपम देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
