जयप्रकाश नगर में गणेशोत्सव शुरू, 16 सितंबर को निकलेगा गणपति का नगर भ्रमण

जयप्रकाश नगर पहाड़ी स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में 36वें गणेशोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ. 16 सितंबर को गणपति का नगर भ्रमण और 24 सितंबर को हवन-पूजन के साथ समापन होगा.

रांची. जयप्रकाश नगर पहाड़ी स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 36वें वार्षिकोत्सव सह गणेशोत्सव का शुभारंभ सोमवार को पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ हुआ. समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि गणेशोत्सव के प्रथम दिन मंगलाचरण के साथ कलश स्थापना और विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

16 सितंबर को होगा नगर भ्रमण

16 सितंबर को श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणपति का नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद 23 सितंबर को शाम छह बजे से महाआरती होगी. इसके बाद महाभोग और प्रसाद वितरण किया जायेगा. रात नौ बजे से भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन होगा.

24 सितंबर को होगा समापन

24 सितंबर को हवन-पूजन अनुष्ठान और कलश विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में प्रियंका कुमारी, पप्पू यादव, सुनील यादव, अरुण कुमार सिंह, बंटी बाबू, शिवनंदन पाठक, वशिष्ठ उपाध्याय, गौरव गोस्वामी, मनोज कुमार, विवेक रजक, आयुष राज, प्रेरणा कुमारी समेत अन्य भक्त और समिति के सदस्य जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >