नाबालिग से पिता ने किया दुष्कर्म, जेल

जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है

खूंटी.

जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर खूंटी महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीड़िता महज 12 साल की है. उसे आशा किरण में रखा गया है. उसका काउंसलिंग किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां का तीन साल पहले देहांत हो गया था. इसके बाद से ही पिता उसके साथ गलत काम कर रहा था. बच्ची के साथ स्कूल से घटना प्रकाश में आया. जहां पीड़िता की मायूसी और अन्य हावभाव से शिक्षिकाओं को शक हुआ. जिसके बाद इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन 1098 में दी गयी. चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची का रेस्क्यू कर 27 सितंबर को महिला थाना में प्राथमिकी करायी गयी. जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि एसपी मनीष टोप्पो ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >