प्रखंड क्षेत्र में लगातार घंटों बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान हैं.
अनगड़ा.
प्रखंड क्षेत्र में लगातार घंटों बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान हैं. सबसे अधिक परेशानी जोन्हा और गेतलसूद क्षेत्र के लोगों को हो रही है. आंधी-तूफान, खराब मौसम और जंगलों के बीच से गुजरने वाले जर्जर तारों के कारण विद्युतापूर्ति पूरी तरह चरमरा गयी है. बेरवाड़ी सब स्टेशन के जोन्हा फीडर में 25-30 साल पुराने तार लगे हैं. आंधी आते ही तारों में फॉल्ट आ जाता है. बेरवाड़ी से 20 किमी दूर जोन्हा, सुरसू, बरवादाग और पैका तक इसी फीडर से आपूर्ति होती है. कहीं भी छोटी सी खराबी होने पर पूरे फीडर की बिजली काट दी जाती है. हालात ऐसे हैं कि सब स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर गोंदलीपोखर बाजार में भी कई घंटों तक ब्लैकआउट रहता है. जिससे इन्वर्टर भी फेल हो चुके हैं. बीते एक सप्ताह में जोन्हा क्षेत्र को नाममात्र की बिजली मिली है. ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट होने पर विभागीय कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं. इस लचर व्यवस्था से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.