PHOTOS: रेलवे स्टेशन पर लेजर शो देखने उमड़े श्रद्धालु, मां की आभा देख निहाल हो रहे भक्त

Durga Puja: पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है. रांची में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ मां का दर्शन करने पंडालों में पधार रहे हैं.

Durga Puja: पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है. रांची के हर कोने में पंडाल बनाये गये हैं. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ मां का दर्शन करने के लिए पंडालों में निरंतर पधार रहे हैं. पंडालों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी है.

भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं. सुखमय जीवन की मंगलकामना कर रहे हैं. पंडालों में मां दुर्गा की आभा देख श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं. रांची के बकरी बाजार, रेलवे स्टेशन, बांधगाड़ी, बरियातू, मेन रोड और बूटी मोड़ सहित हर कोने में स्थापित मां की प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है.

दुर्गा पूजा के दौरान युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. रांची के ज्यादातर युवा अपनी मित्र मंडली के साथ टोलियों में पंडालों में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि, बारिश की वजह से उनका मजा अब तक किरकिरा होता रहा है. आज भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में लेजर शो देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आदि योगी की थीम पर बने पूजा पंडाल में लेजर शो से भगवान शंकर की जीवनी को अलग-अलग मुद्राओं में दिखाया जा रहा है.

इस लेजर शो को श्रद्धालु एकटक देखते हैं. अष्टमी की रात यहां का लेजर शो देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. लेजर शो को अपने-अपने मोबाइल में कैद करने की होड़ मची हुई थी.

Also Read

Durga Ashtami 2024 Havan Puja Muhurat: आज एक साथ मनाई जायेगा अष्टमी और नवमी, जानें दुर्गा पाठ हवन करने का शुभ समय

Dussehra 2024 Upay: इस दशहरा करें अपराजिता के फूल से ये उपाय, शमी वृक्ष की पूजा से भी मिलेगा शुभफल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >